दोस्तपुर में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन

December 16, 2025

के दोस्तपुर में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ से पहले शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज का भी जोरदार स्वागत किया गया।
यह श्रीराम कथा 21 दिसंबर तक चलेगी। इसका आयोजन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी की प्रेरणा और कोषाध्यक्ष राकेश अग्रहरी के प्रबंधन में हो रहा है। 22 दिसंबर को भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा।
कलश यात्रा चौक घंटा घर से शुरू होकर गाजे-बाजे के साथ कथा स्थल अनुपम नगर पहुंची। इस यात्रा में सैकड़ों महिलाएं और आम जनमानसQ शामिल हुए, जिनकी संख्या देखते ही देखते हजा0रों में पहुंच गई।
रथ पर सवार अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज पर बाजार में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।
कलश यात्रा में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि, दोस्तपुर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अजय सोनी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह, रमा शंकर पाठक, अश्विनी बरनवाल, फूल चन्द्र अग्रहरि, रजनीश सिंह, प्रवीण त्रिपाठी, कमलेश कुमार, मुकेश अग्रहरि, पुनीत मोदनवाल और रानी देवी सहित सैकड़ों राम भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *